ललितपुर, अप्रैल 6 -- तहसील बार एसोसिएशन तालबेहट के वार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। निर्धारित समय प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बार कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं की खासी भीड़ रही और चुनाव को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व प्रशासनिक सदस्य समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए इन्द्रपाल सिंह राजपूत व हरिराम श्रीवास, प्रशासनिक सदस्य (वरिष्ठ) पद के लिए मनोज कुमार झा व अनिल प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार व रामजी प्रसाद यादव, महामंत्री पद के लिए कृपाल सिंह राजपूत व सुनील कुमार श्रीवास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.