अध्यक्ष उमाशंकर, मंत्री बने रविशंकर
बांदा, अगस्त 31 -- नरैनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद बांदा की तहसील नरैनी इकाई का द्विवार्षिक सामान्य निर्वाचन सोमवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद सात पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर उमाशंकर गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमल शर्मा, मंत्री रविशंकर राजपूत, उपमंत्री धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नागेंद्र यादव तथा लेखा परीक्षक आशीष सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर यशिता शुक्ला भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी राकेश राजपूत एवं पर्यवेक्षक नीरज विश्वकर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने पर लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.