उन्नाव, जून 29 -- सफीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सफीपुर का निर्वाचन सोमवार को बीआरसी केंद्र अटवा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक कयामुद्दीन तथा निर्वाचन अधिकारी अरुण कांत द्विवेदी एवं द्वितीय निर्वाचन अधिकारी अविनाश तिवारी की देखरेख में संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह चौहान, महामंत्री पद के लिए धर्मेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण चुनाव अधिकारियों ने तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस दौरान सत्य प्रकाश द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, सरतेज बहादुर सिंह, रामनरेश गौड़, नरेंद्र मौर्य, कमलेश कुमार, मेराज आलम, अवनींद्र गौड़, राहुल दीक्षित, अरविंद सिंह, र...