साहिबगंज, मार्च 16 -- साहिबगंज। झारखंड लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन की ओर से सोमवार को नगर परिषद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष समेत सभी वार्ड पार्षदों का स्वागत नगर परिषद के कर्मचारियों ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रामनाथ पासवान, उपाध्यक्ष विनीता देवी, ईओ अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मैनेजर रवि कुमार आदि ने बाबा साहब आम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया। मौके पर नप कर्मचारियों की ओर से सबसे पहले अध्यक्ष रामनाथ पासवान एवं उपाध्यक्ष विनीता देवी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर व अंग वस्त्र प्रदान कर किया। ईओ व सिटी मैनेजर का भी स्वागत किया गया। इसी प्रकार उपस्थितों नगर के 28 वार्ड पार्षदों में से सुशील भरतिया, संजु देवी, रौशन कुमारी, बेबी खातून, सुनीता सिन्हा, रश्मि चोखानी, रिफत परवीन, पार्वत...