दुमका, मार्च 21 -- दुमका। नगर परिषद दुमका क्षेत्र के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को नगर परिषद दुमका के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद सभी लोग समाहरणालय परिसर से पैदल ही नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष,नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के साथ-साथ सभी वार्ड पार्षद भी पैदल ही नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे। नगर परिषद के कार्यालय के बाहर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का स्वागत किया गया। गुलाल के साथ-साथ पटाखे भी फोड़ गए। समर्थकों ने लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। सभी वार्ड पार्षद पहले अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को चैम्बर लेकर गए। चैम्बर के अंदर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपनी कुर्सी पर आसीन हुए। बाद में उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को उनके चैम्बर की ओर ले जाया गया। उपाध्यक्ष के चैम्बर में अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.