भभुआ, दिसम्बर 15 -- जांच करने से जिलेबिया मोड़ व हनुमान घाटी के पास दुर्घटना कम होगी शराब मामलों को लेकर वाहनों की जांच कर रही है भगवानपुर पुलिस भगवानपुर, एक संवाददाता। अधौरा से आनेवाले ओवरलोड वाहनों की जांच नहीं हो रही है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। भगवानपुर-अधौरा पथ की हनुमान घाटी वनसती देवी के समीप स्थानीय थाने की पुलिस शराब कारोबारी, शराबी, बाइक के कागजात, हेलमेट और बाइक पर रखे गए सामान की जांच करती है। बुद्धिजीवी का कहना है कि भगवानपुर पुलिस को हनुमान घाटी में ओवरलोड यात्री वाहनों की भी जांच तत्परता से करनी चाहिए, ताकि जिलेबिया मोड़ व हनुमान घाटी के पास दुर्घटना कम हो सके। ग्रामीण राजेंद्र पासवान व अजय सिंह का कहना है कि वनसती देवी के पास वाहन जांच अभियान चलाने के बाद भी घाटी में ओवरलोड यात्री वाहनों का परिचालन नहीं रूक रहा है। यह ...