भभुआ, अप्रैल 26 -- पेज चार की खबर अधौरा-भभुआ के जंगलों में आग पर काबू के करीब, वन विभाग कर रही जद्दोजहद तपती धूप और तेज पछुआ हवा बनी बड़ी बाधा, सुबह-शाम तेज किया गया अभियान सूखे पत्तों से बार-बार सुलग रही आग, छोटे जीव-जंतुओं पर मंडराया खतरा भभुआ/अधौरा। हि.टी.। जिले के अधौरा व भभुआ के जंगलों में लगी आग ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में पहुंचती दिख रही है। भीषण गर्मी, तपती धूप और तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे दिन के समय उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। यह भी पढ़ें- जंगली आग में सैकड़ो पेड़-पौधे औषधीय वनस्पति व जीव-जंतु हुए खाक ऐसे में वन विभाग ने रणनीति बदलते हुए सुबह और शाम के समय आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया है। लोहदी की चढ़ाई से लेकर मुसहरवा बाबा क्षेत्र तक...