भभुआ, जून 1 -- (पेज तीन) अधौरा। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में बाजार करने आया एक व्यक्ति गश्त खाकर गिर गया। पीड़ित को मुंह पर पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। फिर पानी पिलाया गया। कुछ देर में ठीक होने पर पीड़ित अवधेश यादव ने बताया कि वह एक घंटे से बाजार से खरीदारी कर रहा था। प्यास लगी थी। तीखी धूप भी थी। सोचा कि खरीदारी करने के बाद किसी दुकान पर कुछ खाकर पानी पी लेंगे। लेकिन, चक्कर आने पर वह गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा की गई मदद को लेकर उसने उनका आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...