भभुआ, मई 31 -- पेज तीन की खबर अधौरा पहाड़ी पर टेंपो पलटा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल घायल महिलाओ का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले केअधौरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह टेंपो पलट जाने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा अधौरा पहाड़ी पर धरती माता और मुसहरवा बाबा के बीच लगभग 10 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिलाओं की पहचान डूमरकोन गांव निवासी संतोष अगरिया की 33 वर्षीय पत्नी मिनता देवी, ओमप्रकाश अगरिया की 20 वर्षीय पत्नी मेहंकी देवी तथा रमेश अगरिया की 30 वर्षीय पत्नी सोनमती देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तीनों महिलाएं अपने गांव से टे...