भभुआ, अगस्त 22 -- ओलदाग, नेउरूस, बहेरा, सिकरवार, पिपरा में 125 एकड़ में की खेती केविके की देखरेख में की खेती, तेलहन आयात की निर्भरता कम होगी (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। कैमूर के कृषि विज्ञान केंद्र की देखरेख में अधौरा के 133 किसानों ने 125 एकड़ में सफेद तिल की फसल लगाई है।

कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका किसानों के खेतों पर जाकर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तिल फसल पर समूह प्रत्यक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर ओलदाग, नेउरूस, बहेरा, सिकरवार, पिपरा के तिल उत्पादक महिला-पुरुष किसान भी थे, जिन्हें फसल की देखरेख करने की विधि की जानकारी दी गई। केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सदानंद राय के मार्गदर्शन में कृषि वैज्ञानिक सह नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने किसानों को कई जानकारी दी गई।

सरकार की पहल डॉ. अमित ने बताया कि तिलहन को भारत सरकार ...