भभुआ, मार्च 7 -- इस जेल भवन में 198 बंदियों की क्षमता वाली नई बैरक का होगा निर्माण जिला मुख्यालय भभुआ से 76 किमी. दूर सारोदाग में बनेगा कारा भवन बोले सीओ, कारा भवन निर्माण के लिए 55 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है (पेज तीन की लीड खबर हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव ) भभुआ/अधौरा, हिन्दुस्तान टीम। सरकार ने कैमूर के जिला मुख्यालय भभुआ से लगभग 76 किलोमीटर दूर पहाड़ व जंगल से घिरे अधौरा प्रखंड के सारोदाग गांव में उच्च सुरक्षा कारागार के निर्माण की स्वीकृति दी है। कारागार के निर्माण पर सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होंगे। इस बात की जानकारी भभुआ मंडल कारा के अधीक्षक संदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के महानिरीक्षक प्रणव कुमार ने जिला पदाधिकारी को पत्र जारी कर उच्च सुरक्षा कारागार के निर्माण के लिए 50 से 75 एकड़ सरकारी भूमि मुहैया कराने के लिए पत्र जारी कि...