अधोमानक मिले कीटनाशक दवाओं के नमूने, जिले में बिक्री पर रोक
बुलंदशहर, अगस्त 18 -- बुलंदशहर। कीटनाशक दवाओं के नमूने अधोमानक पाए जाने पर शासन ने शाहजहाँपुर जिले की एक कीटनाशक कंपनी के तीन दवाओं के नमूनों पर रोक लगा दी है, उक्त कंपनी की दवा के नमूने प्रयोगशाला में फेल पाए गए हैं। जिले में भी यह दवाएं नहीं बिकेंगी शासन के निर्देश पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने तत्काल सभी दुकान दारों को निर्देश जारी कर दवा न बेचने के लिए कहा है। यदि किसी दुकानदार के पास यह दवा मिलती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। पीपीओ अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रदेश कृषि रक्षा द्वारा बताया गया कि जनपद शाहजहांपुर के ग्राम सजना मुकलापुर (जामौर) स्थित मैसर्स श्रीराम क्रॉप साइंसेज के परिसर से कीटनाशक रसायनों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए थे। प्रयोगशाला में हुए गहन विश्लेषण के उपरांत इन नमूनों के परिणाम अधोमानक घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.