गिरडीह, जनवरी 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरलाडीह के एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड़ पुलिस ने शव अंत्यपरीक्षण कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी मिली है कि बुधवार देर रात पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरलाडीह निवासी 55 वर्षीय चारो बास्के फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। चारो बास्के का शव गुरुवार सुबह घर से बाहर एक पेड़ से लटकता देखा गया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पीरटांड़ पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मामले में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.