मऊ, मई 19 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय बाजार से इलेक्ट्रिक फैन खरीद कर घर जा रही अधेड़ महिला को लुटेरों ने गुमराह कर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में मंगई नदी के समीप ले जाकर गले से मंगल सूत्र छिनकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। अब तक लुटेरों के बारे में पता नहीं चलने से महिला परेशान है। आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र अन्तगर्त ग्राम सराय बिन्द्रावन निवासनी 50 वर्षीया सविता पत्नी देवलास शनिवार को चिरैयाकोट बाजार में फैन खरीदने आई थी। इलेक्ट्रिक फैन खरीद कर खरिहानी नीजि बस स्टैंड पर घर जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। यह भी पढ़ें- वृद्धा की नाक की पोंगी और लाकेट छीन फरार हुए बदमाश इस दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात लुटरें आए और दादी कहकर परिचित बनते हुए महिला को गुमराह कर दिया। कहा कि ब...