अधेड़ महिला की आकस्मिक मौत
बाराबंकी, मई 30 -- हैदरगढ़। सीएचसी हैदरगढ़ में शनिवार की शाम गंभीर हालत में इलाज के लिए लाई गई अधेड़ महिला की आकस्मिक मौत हो गई। थाना असंद्रा क्षेत्र के बाजपुरा मजरे भेड़िया गांव की कमला पत्नी पुन्वासी की 54 वर्ष की गांव में तबियत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लाए। यहां उपचार शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक डा. जयशंकर पाण्डेय ने बताया कि मौत का कारण पीएम होने के बाद ही पता चलेगा। महिला की मौत के बाद हलकान परिजन शव लेकर घर चले गए। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.