प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- कुंडा, संवाददाता। जमीन के रंजिश में मकान की दीवार गिराने से मना करने पर युवकों ने पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह जान बचाने को घर के भीतर भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारापीटा, जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावां गांव निवासी दिलफूल ने पुलिस को तहरीर दी। जमीन की रंजिश को लेकर गुरुवार को करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने उसके मकान की दीवार गिरा दी। दीवार गिराने का विरोध किया तो आरोपियों ने पहले लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटे आई। वह जान बचाकर घरके भीतर भागा तो आरोपियों ने दौड़ा कर घर के भीतर घुस कर मारपीट की। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो आरोपियों ने जान से म...