बाराबंकी, मार्च 10 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरोलिया गांव में मंगलवार शाम खेत मे बकरी चराने से मना करने पर आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर अधेड़ पर हमला कर दिया। उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल को जिला अस्पताल से भी ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। हमलावर फरार हैं। ग्राम बरोलिया निवासी सतीश वर्मा(45) खेती के अलावा राजमिस्त्री का काम करते हैं। मंगलवार शाम गांव के कुछ लोगों की बकरियां उनके खेत मे घुस कर फसल चरने लगीं। खेत पर मौजूद सतीश ने सम्बंधित लोगों से इसका विरोध जताया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। सतीश की पत्नी पुष्पा ने बताया कि कुछ ही देर बाद सतीश जानवरों के लिए घास लेने घर से निकले। रास्ते मे नियोजित ढंग से घात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.