प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के बेंधन गोपालपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। 14 मई की शाम को वह अपने घर से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह डिहवा और हाईवे के बीच पहुंचा, तभी कुछ लोगों ने रंजिश में उसे रोककर गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित सुरेन्द्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने राजा सिंह, नीरज यादव, मालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...