गढ़वा, मई 20 -- केतार। थाना क्षेत्र के केतार निवासी ओमनारायण गुप्ता का शव बुधवार को घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रबानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि ओमनारायण बुधवार को उतर प्रदेश के अमिला भवानी मंदिर में पूजा-पाठ कर घर लौटे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...