कानपुर, अप्रैल 17 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक अधेड़ को लिफ्ट के बाद बाइक सवारों ने उनकी जेब से दस हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद उनको लहरापुर रोड पर पाल नगर के पास जबरन उतारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ फरार बाइक सवारों की तलाश शुरू की है। पूराकला औरैया के श्रवण कुमार शर्मा बुधवार को रूरा के गदनपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। गुरुवार दोपहर में वह ई-रिक्शा से वापस रसूलाबाद आए। यहां झींझक रोड तिराहे पर रिक्शा से उतरते ही बाइक सवार दो युवकों ने उनसे ककवन का रास्ता पूंछा। इसके बाद दोनों ने उनको लहरापुर तक साथ ले चलने की बात कहकर बाइक में बिठा लिया। रास्ते में उनकी जेब से पीछे बैठे युवक ने दस हजार पार कर लिए। इसके ...