प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी जिया लाल ने पुलिस को तहरीर दी। 21 जनवरी रात करीब आठ बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। रंजिश में गालियां देते हुए उसे मारा पीटा और उसका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। दहशत में वह घर छोड़कर रिश्तेदार के घर चला गया। पीड़ित जियालाल की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप, अमृतलाल, प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...