प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी शर्मिला पत्नी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तीन मई की सुबह करीब सात उसके पति सुरेश कुमार साइकिल से जाते समय नेवली का पुरवा हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। पीड़िता शर्मिला की तहरीर पर पु्लिस ने बाइक सवार मोनू निवासी फूलताली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...