बगहा, मार्च 2 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। छवघरिया गांव में अधेड़ की हत्या मामले के आरोपी विनय कुमार गोड़ व राजकुमार गोड़ को पुलिस ने शनिवार की देर रात शहर के अंबेडकर चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बाहर भागने के फिराक में थे, इस दौरान वह दोनों पकड़े गए। पुलिस ने मृतक सरदार खां के शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। जिसका पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सबंध में मृतक सरदार खां के पुत्र हसमुद्दीन मियां के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं। जिसमें सोहसा छवघरिया गांव निवासी विजय साह, विजय कुमार गोड़, जोगेन्द्र साह उर्फ मूसा, राजकुमार गोंड, बबलू कुमार व नीतीश कुमार को नामजद किया गया हैं। एसडीपीओ श्रीमती रागिनी कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.