अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- सद्दरपुर। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर बाजार में बीते आठ जनवरी को हुए सड़क हादसे में अधेड़ सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलीगंज थाना क्षेत्र के दीहा सुल्तान मखदूम सराय निवासी रामदीन मौर्य पुत्र राम दुलार मौर्य सद्दरपुर बाजार में सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते 8 जनवरी की शाम को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। लखनऊ में उनकी मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रामदीन के पुत्र जितेन्द्र कुमार मौर्य की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.