बगहा, मई 27 -- योगापट्टी,एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के नवलपुर बाजार वार्ड संख्या-06 में अधेड़ किशोरी मुखिया की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले के दूसरे आरोपित पुत्र की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी मुखिया के भाई रामेश्वर मुखिया द्वारा थाना में आवेदन देकर पत्नी प्रभावती देवी एवं पुत्र सुकट मुखिया पर प्रताड़ना एवं मारपीट कर मौत का कारण बनने का आरोप लगाया गया था।थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित प्रभावती देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार पुत्र सुकट मुखिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...