उरई, मई 2 -- कुठौंद। नहर कोठी के पास ऑल बिजबाहा रोड पर मुख्य हाईवे से लगभग 20 कदम की दूरी पर सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव 10-12 दिन पुराना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मौत लगभग 10 से 12 दिन पहले हुई होगी। शव लंबे समय से वहीं पड़ा हुआ था, संभवतः सुनसान क्षेत्र होने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदंबा दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव ...