अधेड़ का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
उन्नाव, मई 14 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानन गांव में बुधवार सुबह अधेड़ का शव उसके ही बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की पहचान सकहन मुसलमानन गांव के रहने वाले 50 वर्षीय चेता पुत्र केदार घर में अकेले रहता था। ग्रामीणों के अनुसार उसे सोमवार के बाद से किसी ने नहीं देखा था। बुधवार को किसान खेतों की ओर गए तो घर से करीब 500 मीटर दूर चेता के आम के बाग में पेड़ से उसका शव लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके भाइयों किशन और केश कुमार सहित पुलिस को दी। मृतक चेता के भाई किशन ने बताया कि चेता शराब का लती था। इसी कारण वह परिवार से अलग रहकर स्वयं खाना बनाकर खाता था। शराब की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी जयदेवी, पुत्र युधिष्ठि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.