रायबरेली, मार्च 15 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में कमरे के अंदर एक अधेड़ का गला कटा हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर पास में पड़ी चाकू व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थाना क्षेत्र के दुनिया पति का पुरवा मजरे कोरिहर गांव के रहने वाले रामबहादुर उर्फ रिंघू (50) पुत्र स्व. बिंदादीन लोधी का शव रविवार दोपहर बाद घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा मिला। उसके गले का आगे का हिस्सा धारदार हथियार से बुरी तहर कटा था। शव के बगल में चाकू पड़ी थी। खेत से वापस घर पहुंची मृतक की बेटी ने पिता का शव देखा तो वह अवाक रह गई। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर मोहल्ले के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.