एटा, अप्रैल 24 -- युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकी। थाना क्षेत्र के गांव नगला धाता निवासी सुधीर कुमार (42) पुत्र रघुराज सिंह गुरुवार को घर में अकेला था। परिवार के लोग बाहर गए थे। देरशाम को जब परिवार के लोग घर आए तो उसका शव बरामदे में लटका देखा। शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी करीब 20 दिन पहले अपनी बेटी के पास गाजियाबाद चली गई थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसके अलावा, उनके पैर में संक्रमण (सेप्टिक) की समस्या भी थी, जो उनकी पीड़ा का एक कारण रही। मृतक के छोटे भाई सुनील तोमर ने बताया कि पति-पत्नी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.