जौनपुर, अप्रैल 19 -- जफराबाद। क्षेत्र के इमलों बाजार में शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 53 वर्षीय जय प्रकाश यादव शुक्रवार की शाम को व्यक्तिगत काम से इमलों बाजार आए थे। वह एक दुकान से कुछ सामान लेने लगे। उसी समय कुछ अज्ञात मनबढ़ों ने उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। जहां घायल जय प्रकाश यादव का उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- अधेड़ व्यक्ति को मनबढ़ों ने पीटा, अस्पताल में चल रहा उपचार थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.