जौनपुर, अप्रैल 18 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इमलों बाजार में एक अधेड़ व्यक्ति को शुक्रवार की शाम को मनबढ़ो ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। क्षेत्र की रायपुर गांव के निवासी जय प्रकाश यादव (53 वर्ष) शुक्रवार की शाम व्यक्तिगत काम से इमलों बाजार की आये थे।वह एक दुकान से कुछ सामान लेने लगे।उसी समय कुछ अज्ञात मनबढ़ो ने उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया।उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय ले गये।जहां घायल जय प्रकाश यादव का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार। हल जा रहा है।तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.