चंदौली, मार्च 8 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड में रविवार की शाम एक अधेड़ महिला उच्चकागिरी की शिकार हो गई। क्षेत्र के छेमिया निवासी 55 वर्षीय शकुन्तला देवी का आरोप है कि दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख का आभूषण और 5 हजार नगद लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला घर पहुंचने पर परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की छानबीन कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...