समस्तीपुर, मार्च 7 -- हसनपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र में बखरी गांव में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने अधेड़ महिला की हत्या गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपने खेत से लौट रही थी। मृतका मीरा देवी (60) मंगलगढ़ पंचायत के बखरी गांव निवासी केदार साह की पत्नी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि गांव से करीब दो किमी दूर स्थित गेहूं के खेत की पगडंडी से शव मिला है। महिला के गले पर निशान बना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आलू के खेत में महिला अपने पति केदार साह के साथ आई थी। खेत में काम करने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। केदार साह साइकिल पर आलू लेकर अपने घर बखरी चला गया। वहीं, उसकी पत्नी पैदल घर जा रही थी। रास्ते में हत्या कर देने की बात बताई जा ...