सुल्तानपुर, मई 21 -- कुड़वार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटावां गांव निवासी महिला का शव गांव से बाहर सीवान में चिलबिल के पेड़ से लटका मिला। शव को ग्रामीणों ने देखा और अन्य लोगों के साथ साथ इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से उतरवाकर जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधेड़ महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कटावां गांव से जुड़ा है। गुरुवार को सुबह गांव निवासी कलावती(55)पत्नी राम निहाल निषाद का शव घर से करीब सौ मीटर दूरी पर चिलबिल के पेड़ में साड़ी के सहारे लटका मिला। सुबह होने पर ग्रामीणों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किया।उसके बाद स्थ...