अधेड़ मजदूर ने पेड़ पर फांसी लगा दी जान
हरदोई, मई 16 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम किरला गांव में एक अधेड़ नें आम के पेड़ पर अंगौछा से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी राजकुमारी निवासी किरला ने बताया कि पति शिवकुमार 40 वर्ष शाम को काम से जाने को कह कर घर से गए थे। तभी शाम छह बजे पता चला गांव के बाहर आम के पेड़ पर अंगौछा बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतक शिवकुमार की तीन बेटियां है। वह लखनऊ में दिहाड़ी की मजदूरी करता था। अतरौली थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पत्नी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। यह भी पढ़ें- पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.