चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी टूंगरी निवासी 43 वर्षीय जितेंद्र शुक्ला ने फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात में खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। आघी रात के बाद फांसी का फंदा बांध कर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि मृतक नशा करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...