अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। मानसिक बीमारी से परेशान अधेड़ ने गांव के बाहर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी कुछ देर तक रुकी रही। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। अंतू थाना क्षेत्र के पदमपुर लंगड़ा का पुरवा निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र झाड़ू बेचने काम करता था। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। बताते हैं कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजन उसे अपनी निगरानी में घर में रखते थे। रविवार रात 10:30 बजे वह घर से भागकर करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित प्रतापगढ़ वाराणसी रेलमार्ग पर पहुंच गया। तभी उधर से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। चालक ने मालगाड़ी रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के पहचान करने के बाद अंतू पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.