प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- दिलीपपुर के खभोर गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में घर के भीतर मौत हो गई। बेटे ने पुलिस को फांसी से मौत की जानकारी दी। जबकि इलाके में हत्या की चर्चा रही। उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय कैलाश घर पर रहता था। उसकी पत्नी ई रिक्शा चलाती है। इकलौता बेटा नितिन सूरत में रहता है। 16 अप्रैल की रात कैलाश की घर के भीतर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इलाके में हत्या की चर्चा होने लगी लेकिन पत्नी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। दूसरे दिन रात को बेटा नितिन सूरत से आया तो पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की फांसी लगाने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- खजूर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव इस पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी फांसी से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में जां...