सुल्तानपुर, मई 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सुलतापुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के सराय जुझार गांव में रविवार को घर के मुखिया ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सराय जुझार गांव निवासी शीतला प्रसाद उर्फ नन्हकऊ यादव (55) के घर बच्ची की बरही और प्रीति भोज का कार्यक्रम था। दिन में श्रीरामचरितमानस पाठ हुआ और शाम को प्रीति भोज का आयोजन संपन्न हुआ। रात को खुशी के माहौल में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। घर में चारों ओर उत्सव का माहौल था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही घंटों में मातम में तब्दील हो जाएगी।परिजनों के अनुसार शीतला प्रसाद आर्केस्ट्रा के शोर-शराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.