कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव निवासी एक अधेड़ ने गुरुवार की शाम डीजल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। आत्मघाती कदम उठाने की कोई ठोस वजह साफ नहीं है। हालांकि, पुलिस ने अधेड़ को मानसिक रोगी बताया है।पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव निवासी 55 वर्षीय मस्ताना मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसने घर के समीप खड़े ऑटो से डीजल निकाला। इसके बाद इसी डीजल को छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। आग की लपटों से घिरे अधेड़ को देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक अधेड़ करीब 50 प्रतिशत झुलस चुक...