अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम
चंदौली, अगस्त 23 -- चंदौली। सदर कोतवाली के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार को घर से नाराज होकर निकले अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुट गई। नगर के शास्त्री नगर वार्ड नंबर दो निवासी 50 वर्षीय मनोज राम किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज थे। उन्होंने रविवार की दोपहर में सकलडीहा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंच कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.