अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी
गोंडा, जुलाई 26 -- खरगूपुर, गोंडा, संवाददाता। गोंडा जनपद में एक अधेड़ ने मुकदमे और पुलिस कार्रवाई से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। थाना क्षेत्र के देवरिया कला निवासी विनोद कुमार मिश्र (50) ने शनिवार रात यह कदम उठाया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के विरुद्ध मारपीट का तथा उनके पुत्रों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था। अनुसूचित जाति की एक महिला ने भी उनके विरुद्ध तहरीर दी थी। मृतक के विरुद्ध दो बार शांति भंग की कार्रवाई भी हो चुकी थी। मरने से पूर्व उन्होंने अपने भाई और भाई की पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। डायरी में उन्होंने लिखा है कि इन लोगों की वजह से जनवरी से अब तक वह फर्जी मामलों में दो बार जमानत करा चुके हैं। मृतक के चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.