बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच, संवाददाता। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के में एक अधेड़ व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मदारा नहकटिया निवासी संतोषी लाल (45) पुत्र शेष राज ने सोमवार देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने संतोषी लाल को फंदे से लटका देखा। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अकसर...