रांची, अप्रैल 24 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बाबरूस मिंज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार रात शराब पीने को लेकर उनका परिजनों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद वे नाराज हो गए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नशे की हालत में उन्होंने गांव के बीच स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सुबह का समय होने के कारण किसी को उनके कुएं में कूदने की जानकारी नहीं मिली। कुछ देर बाद जब ग्रामीण पानी भरने कुआं पर पहुंचे, तो उनका शव पानी में तैरता दिखा। यह भी पढ़ें- खेत पर किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.