बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में एक अधेड़ ने गृह कलेश के चलते कुएं पर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव गढ़िया निवासी चरण सिंह 45 वर्षीय ने गृह क्लेश के चलते बुधवार को अपने नलकूप पर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों के अनुसार बताया गया है कि चरण सिंह खेतों पर गया था। नलकूप पर जाकर देखा तो उसका पिता फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उसने फोन कर परिजनों को सूचना घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ा है। मृतक के परिजनों के अनुसार बताया गया है कि मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.