हरदोई, जनवरी 31 -- सांडी। क्षेत्र के सैतियापुर निवासी अधेड़ कृष्ण बिहारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई उमाकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। कृष्ण बिहारी खेतीबाड़ी करते थे। उनका बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता है, जबकि पत्नी पिंकी और छोटा बेटा धर्मवीर घर पर रहते हैं। एकमात्र बेटी की शादी हो चुकी है। शनिवार सुबह पत्नी जब कमरे में पहुंची तो पति को चादर के फंदे से कुंडे पर लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। सूचना पर पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...