बहराइच, जून 30 -- नानपारा , संवाददाता। नानपारा कस्बे के बेलदारनटोला निवासी एक अधेड़ की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। उनके रक्तरंजित शव नहर किनारे मिला है। बहाने से बुलाकर हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे थे। नानपारा कोतवाली के बेलदारनटोला निवासी अजय कुमार द्विवेदी पुत्र बछराज द्विवेदी को सोमवार शाम लगभग 7 बजे नवाबगंज के निकट के गिरंट बाजार के एक युवक ने उन्हें काल करके सिसवारा के मथुरा मोड़ पर बुलाया था। जिसने काल की वह उनका करीबी दोस्त था। यह भी पढ़ें- नहर किनारे मिला अधेड़ का रक्तरंजित शव, हत्या का आरोप वह पत्नी सुधा को यह बता घर से लगभग 8.30 बजे वह घर से निकले। मृतक की पत्नी सुधा ने बताया कि सोमवार रात लगभग 9.40 पर उनका फोन आया और...