बलिया, मार्च 17 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा नदी पार नौरंगा (भुवाल छपरा) में मंगलवार की सुबह गोली लगने से एक अधेड़ घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है तथा घायल का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। भुवालछपरा निवासी 52 वर्षीय अशोक ठाकुर को संदिग्ध हाल में मंगलवार की तड़के बांह में गोली लग गयी। इसके बाद उन्हें सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक्स-रे आदि के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने घायल अशोक को डिस्चार्ज कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी बैरिया और हल्दी थानों की फोर्स के साथ नौरंगा पहुंच गये। इस मामले में पुलिस ने अशोक के भाई रविंद्र ठाकुर की...