बलिया, मार्च 6 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ को लाठी-डंडे से पीटने के बाद उसे मृत समझकर पानी में फेंक दिया गया। राहगिरों की सूचना पर घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सारंगपुर निवासी 58 वर्षीय हरेराम यादव शुक्रवार सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे बगल के ही गांव पकड़ीताल निवासी संतोष और खिचड़ी ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हरेराम को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अचेत हो गए। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें मृत समझ लिया और पास के पानी के गड्ढे में फेंक कर फरार हो गए। कुछ समय बाद जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में पड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.