झांसी, मार्च 17 -- झांसी जिला कारागार में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी की तबियत बिगड़ने से संदिग्ध मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने बताया कि उसे जेल में मार दिया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के सकरार थाना खेत्र के गांव भिटौरा निवासी अल्लू उर्फ काशीराम (54) पर काफी समय पहले दतिया (मध्य प्रदेश) में लूट का मामला दर्ज हुआ था। वह वहां से फरार रहा। इसके बाद कुछ साल पहले उसे सरकार थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ संग पकड़ा था। वहीं न्यायालय में पेश न होने पर उसके वारंट जारी हो गए थे। बाद में परिजनों ने उसे कोर्ट में पेश करा दिया। करीब तीन साल से वह झांसी जिला कारागार में सजा काट रहा था। उसे 10 साल की सजा हुई थी। सोमवार को वह जेल में था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन ...